फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निलंबित लेखपाल पर विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। चकबंदी कार्य के दौरान किसान से कथित रूप से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किए गए चकबंदी लेखपाल के मामले में विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ गई है। एडीएम (न्यायिक) नवीन गोयल के निर्देश पर गठित जांच समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति वायरल वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता किसान से भी विस्तृत बयान लिए जाने की तैयारी है। वहीं, संबंधित अधिकारियों से पूरे चकबंदी प्रकरण के अभिलेख तलब किए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चक निर्धारण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई थी या नहीं।
ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया निवासी किसान जयप्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनकी भूमि के चक निर्धारण में बदलाव कर उसे पूर्व स्थिति में करने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई। किसान ने दावा किया था कि वह पहले 70 हजार रुपये और बाद में 30 हजार रुपये दे चुका है, इसके बावजूद उससे अतिरिक्त 70 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसी दौरान कथित लेन-देन का वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें