फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यौन शोषण के आरोपी को दबोचा, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में सिंदुरिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना सिंदुरिया क्षेत्र के पिपरा बाजार टोला रामपुरवा निवासी आकाश कनौजिया के विरुद्ध थाना सिंदुरिया में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर यौन शोषण किया। काफी समय तक विवाह का आश्वासन देने के बाद जब उसने शादी की बात टालनी शुरू की और अंततः साफ इनकार कर दिया तब पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान, उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का संकलन किया। इसके साथ ही न्यायालय में भी पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने शुक्रवार को पिपरा बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी आकाश कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें