फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, विद्यालयों में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष जांच अभियान
विज्ञापन

सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर की जांच की
संतकबीरनगर। जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त हो गया है। मंगलवार को एआरटीओ प्रियंवदा सिंह की अगुवाई में विद्यालयों की जांच की गई। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान 15 अप्रैल तक चलाएगा।
एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक अभियान की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (यूपी आईएसवीएमपी) निर्मित किया गया है। सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के बाद उनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके तहत एआरटीओ की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने नगरीय क्षेत्र स्थित राज ग्लोबल तथा ब्लूमिंग बड्स आदि स्कूल का भ्रमण कर स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों लगे होने की जांच भी की गई। सभी स्कूली वाहनों संचालकों को बताया गया कि वाहन में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त स्कूल वाहन चालकों के साथ बातचीत कर उन्हें सावधानी से वाहन चलाने तथा बच्चों को घर से लेकर वापस सुरक्षित पहुंचाने के संबंध में जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के दौरान हिमांशु मणि त्रिपाठी कनिष्ठ सहायक समेत अन्य मौजूद रहे। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि समस्त स्कूली वाहन संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने सभी स्कूली वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड करा लें। यदि सुरक्षा उपायों में कोई कमी हो, तो उसे तत्काल पूर्ण करा लें, ताकि निरीक्षण के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें