महराजगंज। जिलाधिकारी की तरफ से जनपद में स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति को सक्रिय किया गया है, जिसके नोडल डीआईओएस हैं। अब समिति के दायरे में सिर्फ परिषदीय और माध्यमिक ही नहीं बल्कि मदरसा और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
मुख्य टीम के अंडर में ब्लाॅक स्तरीय टीम भी गठित की गई है जो सभी तरह के स्कूलों में सुरक्षा इंतजाम जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी और जरूरी सुविधा और इंतजाम स्कूलों में कराएगी। ब्लाॅक स्तरीय टीम को पहली जिम्मेदारी बिजली के तार और स्कूल परिसर के निकट ट्रांसफार्मर होने का रिकॉर्ड मांगा गया है।
जनपद में 1705 परिषदीय स्कूलों में 2.48 लाख, 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख, 25 सीबीएसई में 10 हजार और 291 मदरसों में लगभग 20 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सुरक्षा इंतजाम को मजबूत किया जा रहा है।
इसके लिए अग्निशमन यंत्र, आसपास के तालाब, मुख्य मार्ग के स्कूलों के पास ब्रेकर उपलब्धता की जांच ब्लाक स्तरीय टीम करा रही है।
अब टीम ऐसे स्कूलों को चिह्नित करेगी जिनके भवन के उपर से बिजली के तार दौड़ा गए हैं अथवा स्कूल के आसपास ट्रांसफार्मर स्थापित हों। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीआईओएस को 31 जनवरी तक सभी ब्लॉक स्तरीय टीम के सदस्यों को देनी है। मिठौरा विकास खंड की जिम्मेदारी संभाल रहे राजकीय सिंहपुर के प्रिंसिपल ने बताया कि जिन स्कूलों के आसपास से बिजली के हाईवोल्ट तार दौड़ाए गए हैं व स्कूल के निकट स्थापित ट्रांसफार्मर का विवरण जुटाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
न