शाही क्लब गड़ेर देवरिया ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
वॉलीबॉल प्रतियोगिता : शाही क्लब देवरिया ने देवरिया स्टेडियम को हराया
भिटौली(महराजगंज)। लक्ष्मीपुर देउरवा में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाही क्लब गड़ेर देवरिया और देवरिया स्टेडियम के बीच खेला गया। शाही क्लब गड़ेर देवरिया ने तीन सेट के मैच में दो सेट जीतकर विजेता बना और प्रतियोगिता की ट्राफी पर कब्जा किया।
पहला सेमीफाइनल शाही क्लब गड़ेर देवरिया व दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें शाही क्लब गड़ेर देवरिया ने तीन सेट में दो सेट का मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल जमुना शाही सिद्धार्थनगर क्लब और देवरिया स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया स्टेडियम की टीम ने तीन सेट के मैच में दो सेट का मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हाजी अजहर खान इंटर कालेज उसका के प्रबंधक मो सलीम खान ने किया। खिलाड़ियों को समाजसेवी मिन्हाज सिद्दीकी ने पुरस्कृत किया। मैच रेफरी असलम, इमरान खान व वसीम रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद कुमार, मिन्हाज सिद्दीकी, नित्यानंद मणि, अफसर सिद्दीकी, जददू पिपरा के ग्राम प्रधान जमीरुल्लाह आदि मौजूद रहे।