फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह घना कोहरा, दोपहर की धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण सड़कों पर सुबह कम रही दृश्यता
विज्ञापन

दोपहर में धूप की गर्माहट लेने घरों से बाहर निकले लोग
महराजगंज। जिले में सुबह का घना कोहरा और रात की सर्द हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं। जबकि दोपहर की धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। रविवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे हुई। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। कोहरा अधिक होने से सामने से लोगों को सुबह के समय सड़कों पर वाहनों के हेड लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
महराजगंज-गोरखपुर, फरेंदा और निचलौल मार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते हुए देखे गए। इन सड़कों पर बस, मोटरसाइकिल जैसे वाहनों की हेडलाइट भी सुबह के समय धुंधली नजर आ रही थी। सुबह दस बजे तक सूरज की किरणें जमीन तक पहुंचने लगीं। दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। चटख धूप निकल आई। लोग घरों से बाहर निकलने लगे। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। कपड़े सुखाने के लिए छतों पर टांग दिए गए। रविवार के दिन स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी होने के कारण बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

धूप की गर्माहट लेने के लिए कई लोग अपने घरों के आंगन, गलियों और पार्कों में धूप सेंकते देखे गए। शाम होते-होते यह सुखद एहसास ज्यादा देर नहीं टिका। जैसे ही सूरज ढलने लगा, फिर से ठंड लौट आई। शाम होते ही सर्द हवा चलने लगी, रात में और तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 21 एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी एवं जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने वाली है। सुबह और शाम कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें