फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेवतरी गांव में डेंगू संक्रमित मरीज मिला

Sat, 02 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव सेवतरी में डेंगू संक्रमित मरीज मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मी गांव में जाकर दवा का छिड़काव कराया और आवश्यक दवाइयां दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव सेवतरी निवासी पंकज त्रिपाठी मध्य प्रदेश के रेनुकोट में रहते हैं। बीते 22 नवंबर को उनका तबीयत खराब हुई तो किसी मेडिकल स्टोर से दवा लिए। 24 अक्तूबर को तेज बुखार के साथ उल्टी दस्त शुरू हुई तो एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो 28 अक्तूबर को गांव लौटे और 30 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में इलाज कराने गए, जहां जांच में डेंगू संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को डॉ. जितेंद्र, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी, शैलेश कुमार, राकेश, विपिन ने गांव में जाकर 16 लोगों का डेंगू जांच कर स्लाइड बनाया गया। दवा का छिड़काव किया गया और लोगों को जागरुक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि एक डेंगू संक्रमित मरीज पाया गया है। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जाकर रक्त पट्टिका बनाया और दवा का छिड़काव किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें