फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के सेमरहना गांव स्थित प्राचीन मंदिर बाबा छत्रनाथ माता चंडी शक्ति पीठ और भगवान शंकर पार्वती मठ मंदिर पर आने-जाने वाले रास्ते को जोतकर कब्जा कर लिया गया है। इसको लेकर सोमवार को लोग भड़क उठे। उन्होंने प्रदर्शन कर कब्जा हटाने की मांग की। मंदिर के महंथ ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मंदिर पर प्रदर्शन कर रहे दीनानाथ, राजेंद्र, रामचंद्र, प्रकाश, दीनदयाल, लौटू, चिंत, प्रदीप, संदीप, सतीश, वीरेंद्र, बेचई, रामानंद आदि ने बताया की गांव स्थित प्राचीन मंदिर बाबा छत्रनाथ माता चंडी शक्ति पीठ और भगवान शंकर पार्वती मठ मंदिर पर पक्की सड़क से आने-जाने के लिए करीब 40 कड़ी की कच्ची सड़क है। सड़क से सटे उत्तर दिशा एक शख्स का खेत है। सड़क को जोतवाकर खेत में मिला लिया है।
मौके पर उक्त सड़क चौड़ाई महज चार से पांच फुट है। इतना ही नहीं सड़क के एक छोर पर कच्ची मकान बनाकर अतिक्रमण भी कर लिया गया है। इसके वजह से मंदिर और करीब 25 घरों तक वाहनों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रधान लोगों की इस समस्याओं से बेखबर हैं।
विज्ञापन


वहीं मंदिर के महंथ ने लोगों को समझाकर शांत कराने के बाद कहा की अगर जल्द रास्ते की समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह तहसील के साथ ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें