महराजगंज। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई।
बैठक में जनपद में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर रोक लगाने, बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चला रहे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लंबित ड्रग लाइसेंस जल्द से जल्द जारी करने की मांग उठी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा औषधि निरीक्षक द्वारा इन मुद्दों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि हमारी मांगों को अगर एक सप्ताह में पूरा नहीं किया गया तो अगले सप्ताह से औषधि प्रशासन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर सहायक आयुक्त औषधि, गोरखपुर मंडल को ज्ञापन भेजकर संगठन की मांगों से अवगत करा दिया गया है। बैठक में आलोक पटेल, गौरव पांडेय, रवि प्रजापति, आदर्श तिवारी, अंकित, आशीष, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।