फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की मांग बढ़ी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया की मांग बढ़ी, किसान परेशान
विज्ञापन

बारिश के बाद फसल में यूरिया की जरूरत, समितियों का चक्कर लगा रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान हैं। डीएपी की तरह ही यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। कहीं यूरिया खाद के लिए लाइन में किसानों को लगना पड़ रहा है तो कहीं किसानों को यूरिया अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है। कई जगह तो यूरिया नहीं मिलने से किसान लौट जा रहे हैं। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर व नौतनवां क्षेत्र में समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसानों में काफी आक्रोश है। क्षेत्रीय किसान नेता सुरेश चंद्र साहनी, विजय शंकर मणि त्रिपाठी, शैलेश यादव, शेषमन, अखिलेश्वर शुक्ल, योगेंद्र, रामसजीवन, सुभाष, संतराम, देवीशंकर पाठक, मनोज कुमार कन्नौजिया और दीनानाथ साहनी आदि ने बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई के लिए यूरिया खाद की जरूरत होती है। किसान गेहूं की सिंचाई में जुटे हुए ही थे कि जिले में बारिश हो गई। इस वजह से यूरिया की अचानक से मांग बढ़ गई है। जबकि क्षेत्र में फिलहाल यूरिया की किल्लत चल रही है। हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि यहां पर यूरिया की कमी नहीं है। शुक्रवार को अड्डा बाजार, समरधीरा, खोरिया, मुडली, पुरंदरपुर आदि स्थानों पर यूरिया नहीं है। लक्ष्मीपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एडीओ एजी लक्ष्मीपुर घनश्याम ने बताया कि क्षेत्र में बरसात होने के कारण यूरिया की मांग बढ़ गई है। नियमानुसार आपूर्ति की जा रही है। खाद की किल्लत को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें