फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जौहर विश्वविद्यालय को जारी ध्वस्तीकरण नोटिस वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला संयोजक सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविधान, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक समानता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की गई।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने कहा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को जारी ध्वस्तीकरण नोटिस वापस लेने की मांग करते हुए कहा गया कि यदि कोई तकनीकी या कानूनी कमी है तो उसका समाधान संवाद और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए। साथ ही विश्वविद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के दौरान अकबर अली, सदरे आलम, नौशाद आलम, वसीम, बख्शीस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें