फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरदीडाली नदी के किनारे से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। भूतपूर्व सैनिक एवं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना ने बुधवार की सुबह एसडीएम नवीन प्रसाद को पत्र सौंपा। उन्होंने हरदीडाली नदी के किनारे बने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड (एमआरएफ सेंटर) को वहां से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मनोज राना, समीर त्रिपाठी, हरिशंकर जायसवाल, प्रवीण त्रिपाठी, उत्तम थापा आदि लोगों का कहना है कि कस्बा से सटे हरदीडाली रोड पर बने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड से आमजन को आए दिन तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों के सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही आसपास स्थापित मंदिरों पर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें हो रही हैं।
मनोज राना ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड हटाने के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर के माध्यम से अपनी संस्तुति भी व्यक्त की है। मनोज राना ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र के साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर पत्र सौंप मांगों पर अमल करने की मांग की है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से वार्ता कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें