फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सस्ते गल्ले तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग

Wed, 16 Jul 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शाॅप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में खाद्यान्न वितरण लाभांश बढ़ाने व होम स्टेप डिलिवरी में सस्ते गल्ले की दुकान तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोटेदारों ने प्रदेश सचिव राजेंद्र सोनी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा कि विभाग कार्डधारकों से फीडबैक लेकर कोटेदारों के वितरण की पुष्टि कर रहा, लेकिन इसमें विरोधियों की बातों को अधिक महत्व दिया जा रहा है। विरोधी कोटेदारों की झूठी शिकायत करते हैं, जिसे विभाग सही मानता है जो सही नहीं है। होम स्टेप डिलिवरी व्यवस्था के बाद भी राशन पहुंचाने वाले सड़क पर ही कोटेदारों से वाहन मंगाते हैं जिसका भुगतान कोटेदारों को करना पड़ता है।

एमडीएम और आईसीडीएस खाद्यान्न पर भी कमीशन तय किया जाए। पुराना सभी तरह का भुगतान कोटेदारों को तत्काल दिया जाए। यूपी में खाद्यान्न पर 90, चीनी पर 70 रुपये क्विंटल कमीशन दिया जा रहा, जबकि अन्य राज्यों में 200 रुपये क्विंटल की दर से कोटेदारों को लाभ दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


बसपा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक मंगलवार को शहर के एक लान में जिलाध्यक्ष नारद राव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी विजय प्रताप ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं में सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब पार्टी का ध्यान गांव-गांव तक पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करने पर है।
उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2027 के विधानसभा और पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय हो जाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सुधीर भारती ने कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।


संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के साथ है हर कार्यकर्ता
महराजगंज। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला सचिव के कार्यालय में बैठक की। जिलाध्यक्ष विजय सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक का संचालन जिला सचिव क्षितिज सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के साथ चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के बाद सक्सेना चौक से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला सचिव क्षितिज सिंह ने कहा कि सरकार निजी लाभ के लिए संविधान में संशोधन की मंशा रखती है लेकिन कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी। हम वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ चलेंगे। बैठक के दौरान तय किया गया कि जगह-जगह संविधान बचाओ शपथ कार्यक्रम से लोगों को जोड़कर एक मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें