फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनटांगिया को स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग

Thu, 13 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ब्रिटिश हुकूमत में वन क्षेत्रों से कीमती लकड़ियों की उपलब्धता के लिए बसाई गई आबादी आजादी के लंबे समय बाद भी अधिकार और विकास से कोसों दूर है। बुधवार को वनटांगिया विकास समिति के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने समुदाय की परेशानियों को बताते हुए वनटांगिया गांव को स्वतंत्र ग्राम पंचायत दर्जा देने की मांग की। डीएम कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में उन्होंने नए तरीके से परिसीमन कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वनटांगिया विकास समिति के ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के 18 गांव में वनटांगिया आबादी निवास करती है। जिन्हें वनटांगिया गांव के रूप में जाना जाता है और यह वन क्षेत्रों के निकट बसे हैं। आजादी के बाद भी लंबे समय तक यह हक व अधिकार से वंचित रहे। लंबे समय तक विकास से दूर वनटांगिया गांव का विकास तभी होगा, जब वनटांगिया गांव को आपस में जोड़कर ग्राम सभा का दर्जा मिले।
इस लिए इन गांव में परिसीमन नए सिरे से कराकर स्वतंत्र ग्राम सभा का दर्जा दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रमाशंकर, सुभाष, राम मिलन, राजाराम, रामगुलाब, शिवचरन, मोहित, अमरनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें