फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखपुर से बकाया जीपीएफ की करोड़ों की धनराशि वापस लाने की मांग

Thu, 22 Aug 2024 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों के जीपीएफ की धनराशि की वापसी व अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर से बकाया जीपीएफ की करोड़ों की धनराशि को वापस लाने की जरूरत है। दर्जनों शिक्षकों के दिव्यांग वाहन भत्ता आदेश स्वीकृत होने के बाद भी वेतन में भत्ता न जुड़ने से सवाल उठाया गया। एनपीएस फॉर्म भरने के बाद प्रान नंबर नहीं जेनरेट होने, प्रान किट में त्रुटि सुधार करने, जीपीएफ व एनपीएस की कटौती की धनराशि को अपडेट करते हुए लेखा रजिस्टर में अंकित करने, लेखा पर्ची जारी करने, आयकर आगणन के अनुसार त्रुटि रहित फॉर्म 16 समय से उपलब्ध कराने की मांग की गई।
शिक्षकों के एरियर भुगतान, जीपीएफ ऋण स्वीकृत करने में कार्यालय की ओर से की जा रही शिथिलता पर सवाल उठाया गया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनौवर अली, उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, घुघली अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंत्री मनोज वर्मा, अध्यक्ष लक्ष्मीपुर धनप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें