फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बौद्ध स्थल रामग्राम व देवदह को लुंबिनी लिंक मार्ग से जोड़ने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के प्रमुख बौद्ध एवं ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की मांग को लेकर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। समिति ने चौक बाजार से रामग्राम होते हुए देवदह और आगे कपिलवस्तु-लुंबिनी लिंक मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण एवं आवश्यक संपर्क मार्ग विकसित कराने की मांग की है।
समिति के संरक्षक एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द्र सहानी, अध्यक्ष जितेन्द्र राव, उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल तथा महामंत्री लक्ष्मीचंद पटेल ने जिलाधिकारी को सौंपे मांगपत्र में बताया कि जनपद में बौद्ध धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण और प्राचीन स्थल हैं। इनमें रामग्राम और देवदह का विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। इन स्थलों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि देश-विदेश से आने वाले बौद्ध पर्यटकों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव का कहना है कि वर्तमान में इन महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के बीच सुगम और व्यवस्थित संपर्क मार्ग का अभाव है। यदि चौक बाजार से रामग्राम, देवदह होते हुए कपिलवस्तु-लुंबिनी लिंक मार्ग को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ दिया जाए तो यह पूरा क्षेत्र बौद्ध पर्यटन के महत्वपूर्ण सर्किट के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें