महराजगंज। जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद सोमवार को भिटौली क्षेत्र के बांसपार नूतन के ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि रामबेलाश बांसपार नूतन के रहने वाले हैं। उनकी बहू प्रीति वर्मा की डिलेवरी के लिए महिला चिकित्सालय में आठ मार्च को सुबह में भर्ती किया गया था। नार्मल डिलेवरी के बाद चिकित्सकों ने बताया गया कि बच्चे को झटका आ रहा है। इसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा। आरोप है कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तीन हजार रुपये की मांग की। नकद पैसा नहीं होने के चलते गूगल पे पर 1200 रुपये का भुगतान किया गया। ऐसे करते काफी देर हो गया और करीब तीन बजे जच्चा-बच्चा को सौंपा गया।
बच्चे की हालत देखते हुए एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 1800 रुपये का जांच कराया। अगले दिन शाम को बच्चा स्वस्थ बताया गया, फिर कुछ देर बाद जानकारी दी गई कि बच्चे की मौत हो गई है। जहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। शोर मचाने पर स्टाफ के लोगों से बहस हुई। जहां बिना डिस्चार्ज कागजात दिए बच्चे के शव को देकर भगा दिया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह, रामबेलाश वर्मा, प्रीति वर्मा, रामदास वर्मा, राजाराम वर्मा, कतवारू वर्मा, शेष वर्मा, विनय वर्मा, सावित्री देवी, अमरावती देवी, सोनी वर्मा, सीमा वर्मा, ममता वर्मा, निरमा वर्मा मौजूद रहे।