फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग

Tue, 17 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनोद यादव के नेतृत्व में सोमवार को निचलौल क्षेत्र के गन्ना किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनोद यादव ने बताया कि निचलौल तहसील क्षेत्र केरामचंद्रही, करमहिया, गुरलभार, शितलापुर, गिरहिया, ढोसो बजही, बढ़या डोसा,बजहा उर्फ अहिरौली, पिपरपाती, कुड़ियां बैठवलिया, मिश्रवलिया, बहुआर कला, बहुआर बुजुर्ग आदि गांवों के गन्ना किसानों का आवंटन नहीं हुआ है। इसके कारण गेहूं की बुआई करने में असुविधा हो रही है।
उन्होंने मांग किया है कि निचलौल क्षेत्र से जुड़े गन्ना किसानों का गन्ना आवंटन करके तत्काल उठान की व्यवस्था बनाई जाए। इससे यहां के किसानों का गेहूं बुवाई समय से हो सके। इस दौरान विनोद यादव, धर्मवीर यादव, सुरेंद शुक्ला, सागर चौरसिया, रामसवारे चौरसिया, शिवेंद्र यादव, रामप्रीत यादव, हरिश्चंद, नंदलाल, दुर्गेश कुशवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें