फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवनिर्मित नहर पुलिया का एप्रोच मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। संपतिहा अड्डा बाजार मुख्य मार्ग पर गजरहा चौराहा स्थित नवनिर्मित डंडा नहर पुलिया का एप्रोच धंस जाने के कारण भारी वाहनों के आवागमन में काफी समस्या हो रही है। इससे आए दिन राहगीरों के वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। मामले में जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग नाराज हैं।
विज्ञापन


अड्डा बाजार संपतिहा मार्ग गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। अड्डा बाजार ग्रामीण क्षेत्र का मुख्य कस्बा है। यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान, कॉलेज, महाविद्यालय, बैंक, अस्पताल आदि है। यहां छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है। गजरहा चौराहे से होकर डंडा नहर निकली है। नहर पर सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया निर्माण के बाद एप्रोच पर मिट्टी डाल कर आवागमन बहाल किया गया है लेकिन भारी वाहनों के आने-जाने से एप्रोच की मिट्टी धंस गई है। इस वजह से पुलिया पार करते समय वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के ओमप्रकाश यादव, बुद्धिराम चौहान, अरुण कुमार सिंह, डाक्टर अजय कुमार सिंह, सुरेश कुशवाहा, सद्दाम अली, डाॅक्टर नजमुल हुदा, अखंड प्रताप सिंह आदि लोगों ने एप्रोच मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें