फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास दिलाने की मांग की

Tue, 27 Nov 2018 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास दिलाने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। वनटांगियां विकास समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें वनटांगियां गांवों में रहने वाले अनुसूचित जाति के पट्टाधारकों को मुख्यमंत्री आवास दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने कहा कि जिले में 18 वनटांगियां गांवों में शासन की मंशा के अनुरूप सभी पट्टाधारकों को मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराए गए हैं। उनके आवास के निर्माण के काम भी शुरू हो गए हैं लेकिन प्रत्येक वनटांगियां ग्राम में केवल पिछड़ी जाति के लोगों को ही आवास मिल रहे हैं। आवास के इंतजार में अनुसूचित जाति के लोग भी हैं। जिला व ब्लॉक स्तर इस संबंध में पूछताछ किए जाने पर पता चला कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए इस मद में कोई बजट नहीं आया है। ऐसे में जिन अनुसूचित जाति के लोगों को आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है, उनमें नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि जिन 18 वनटांगियां गांवों में अनुसूचित जाति के पट्टा धारक हैं, उन्हें जल्द मुख्यमंत्री आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके रमाशंकर निषाद, सुरेश कुमार, सर्वजीत कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें