फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्नाटक के काॅफी की नेपाल में मांग से तस्कर हो रहे मालामाल

Tue, 04 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
इंडो नेपाल बॉर्डर की सोनौली सीमा।संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
निचलौल। नेपाल बाॅर्डर पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सख्त निगरानी के बावजूद तस्कर माल सीमा पार कराने में कामयाब हो रहे हैं। ज्यादा कस्टम ड्यूटी के कारण सोने और नशीले पदार्थों के बाद अब कॉफी की तस्करी भी शुरू हो चुकी है। खासकर कर्नाटक के काॅफी की।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने एक सूचना पर बाॅर्डर से सटे ठूठीबारी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर खुर्द में छापा मारकर 14 बोरी कॉफी बरामद की थी। पूछताछ में पता चला था कि बरामद कॉफी को कर्नाटक से लाया गया था। इसका नेपाल में करीब 10 गुना मुनाफा मिलता है। बाॅर्डर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के बाजार स्थित चाय की दुकान पर सोमवार को बैठे लोगों के मुताबिक कर्नाटक में कॉफी की अच्छी पैदावार होती है। यही कारण है कर्नाटक की कॉफी की नेपाल में मांग है। नेपाल वैसे भी कॉफी के लिए काफी हद तक भारत पर ही आश्रित भी है। नेपाल में कॉफी पर कस्टम ड्यूटी अधिक है। इस वजह से भारत की तुलना में नेपाल में कॉफी बेहद महंगी है। सरहद पर सख्ती बढ़ने के बाद भी कपड़ा, खाद सामग्री के साथ ही कॉफी की तस्करी बाॅर्डर पर तेज हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक भारत-नेपाल बाॅर्डर के नौतनवां, कोल्हुई, सोनौली, बरगदवा, परसा मलिक, ठूठीबारी, झुलनीपुर, बहुआर, रेंगहिया, निचलौल, लक्ष्मीपुर खुर्द सहित अन्य सीमावर्ती गांव से अवैध सामानों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।
विज्ञापन

इसके लिए कोतवाली ठूठीबारी और निचलौल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में धंधेबाजों ने अवैध गोदाम भी बनाए हैं। सुरक्षा एजेंसियां तस्करी का सामान भी बरामद कर रही हैं, लेकिन कभी कभार महज कैरियर ही हाथ लगते हैं। जबकि मुख्य धंधेबाज सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर हैं। यही कारण है कि सामान के साथ कैरियरों को पकड़ने के बावजूद भी इसका असर धंधेबाजों पर काफी कम दिख रहा है।
धंधेबाज कर्नाटक से कॉफी को 200 से 250 रुपये किलो में खरीदते हैं, और नेपाल बाॅर्डर पर तस्करी के जरिये नेपाल पहुंचाकर करीब 10 गुना मुनाफा कमा रहे हैं। निचलौल कस्टम अधीक्षक डीके अस्थाना ने बताया कि कॉफी कर्नाटक में मिलती है। इस पर भारत में जीएसटी के साथ ही नेपाल में कस्टम ड्यूटी ज्यादा लगती है।
यही कारण है कि धंधेबाज कॉफी को अवैध तरीके से नेपाल पहुंचाकर मोटी रकम कमा रहे हैं। हालांकि बाॅर्डर क्षेत्र के सुरक्षा एजेंसियां के साथ उनकी टीम भी ऐसे धंधेबाजों पर निगरानी बनाई रखती है। सूचना मिलने पर धंधेबाजों के खिलाफ छापा मारकर सामान कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें