फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरार संचालक और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Thu, 18 Jul 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तश्राव के कारण महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर फरार संचालक और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिसवा के कबीरनगर वार्ड कोठीभार निवासी पारस गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रंजना की शादी निचलौल थाना क्षेत्र के परागपुर गांव निवासी धर्मेंद्र से की थी। गर्भवती होने के कारण कुछ माह से रंजना मायके में रह रही थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जांच और उपचार के बाद प्रसव में कुछ दिक्कत आने के कारण चिकित्सकों ने पीड़िता को शाम सात बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आरोप है कि आशा ने एक निजी अस्पताल के संचालक को फोनकर बुला लिया। उसके बाद बेटी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। रात में 9:30 बजे रंजना का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद प्रसव पीड़िता को तेजी के साथ रक्तश्राव होने लगा। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता ने मामले में जांच कर अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सिर से मां का साया उठ गया
महिला की मौत के बाद नवजात बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। पिता भी विदेश में है। रंजना देवी और उनके पति धर्मेंद्र गुप्ता की पहली संतान के जन्म को लेकर काफी सपने सजा रखे थे। रंजना की शादी 2023 में हुई थी। रंजना जब गर्भवती हुई तो कुछ दिनों बाद धर्मेंद्र इजराइल कमाने चले गए। नवजात बेटी के जन्म के बाद न ही मां का आंचल बेटी के सिर पर है न पिता के हाथों का प्यारा स्पर्श ही मिल पाया। मृतका के पिता पारस गुप्ता का कहना है कि दामाद को सूचना दे दी गई है, लेकिन अनुबंध के कारण छुट्टी मिलना मुश्किल है। समय पूरा होने के बाद ही वह घर आ पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें