फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्यायालय परिसर विस्तार को 35 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के बुधवार को अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जनपद एवं सत्र न्यायालय महराजगंज के परिसर विस्तार के लिए शेष लगभग 35 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की मांग की गई है। महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद न्यायालय के लिए कुल 50 एकड़ भूमि निर्धारित थी, लेकिन वर्ष 2007 में केवल 12.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराकर न्यायालय को भवन में संचालित किया गया। तब से न्यायालय इसी सीमित क्षेत्र में कार्यरत है।
अवशेष लगभग 35 एकड़ भूमि अधिग्रहणाधीन है, जिसके लिए बार एसोसिएशन ने कई बार पत्राचार किया। वर्ष 2023 में शासन द्वारा इस भूमि अधिग्रहण के लिए 86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें