फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेक बाउंस के मामले में सोनौली पहुंची दिल्ली पुलिस

Thu, 19 Dec 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। दिल्ली के एक कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस 80 लाख के चेक बाउंस के मामले को लेकर गोरखपुर निवासी एक युवक की तलाश में सोनौली पहुंची। दुकान के पते पर पहुंच कर मकान स्वामी से उसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक ने सोनौली में भी कपड़े की दुकान खोला था और यही के पते पर कपड़ा मंगवा कर दिल्ली के कारोबारी को 80 लाख के चेक दिए थे। बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली पुलिस 80 लाख के चेक बाउंस के एक मामले को लेकर सोनौली पहुंची और कस्बे में चौकी के निकट कपड़े की दुकान की खोजबीन शुरू कर दी। नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मकान स्वामी से भी उक्त युवक के बारे में जानकारी ली।
मकान स्वामी ने बताया कि 2023 में गोरखपुर निवासी एक युवक ने कपड़े की दुकान खोली थी। फिर वह मकान खाली कर चला गया। कोतवाल सोनौली अंकित सिंह के अनुसार, दिल्ली पुलिस संपर्क नहीं किया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें