फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गो सदन में एक पशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के कमसिन खुर्द गांव में स्थित गोसदन में बृहस्पतिवार को एक पशु की मौत का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गोसदन में एक बछड़ा करीब 3 दिन से मरा पड़ा हुआ है। उसके शव पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। मौके पर मौजूद देखभाल करने वाले शंकर व रामलाल ने बताया कि उनकी तैनाती पशुओं की देखभाल के लिए की गई है। उक्त गोशाले में 28 पशु थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व एक गाड़ी में लाद कर सभी को फरेंदा स्थित बृहद गोशाला मधुकर महदेवा में ले जाया गया। इसके बाद उक्त गोशाले में कुल 3 पशु रह गए थे। इनमें से एक की आज मौत हो गई।
शव को देर शाम गांव बाहर ले जा कर उसे गाड़ दिया गया। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराने के बाद ही पशु की मौत कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें