फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरी में मछली पकड़ रहे व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Jan 2025 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के जयश्री निवासी एक व्यक्ति पोखरी में मछली पकड़ने गया था। जहां अचेत होकर गिर गया। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जयश्री गांव निवासी बुनेल (50) हरदी गांव स्थित एक पोखरी पर जाल लेकर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुनेल की आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। वह मछली पकड़कर बाजार में बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुनेल की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का वजह साफ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें