फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटकता मिला
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/लेहड़ा। दुर्गापुर के टोला हरमून में ससुराल आए एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज सदर के चेहरी फार्म निवासी दिनेश (28) बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दुर्गापुर टोला हरमून निवासी नंदलाल के घर आए थे। लेहड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में एक झोपड़ी में ससुराल के लोग नारियल चुनरी की दुकान करते हैं। वहीं पर एक झोपड़ी में पत्नी सुंदरी व पुत्र आर्यन के साथ रहते थे। लोगों ने बताया कि बीते एक माह पूर्व वह काम करने के गोरखपुर गए थे। सोमवार को ससुराल आए थे। बुधवार की सुबह दिनेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बगल की एक झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ देख लोगों ने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग जुट गए। मामले की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस पहुंच गई। एसओ कमलेश प्रताप सिंह के अनुसार शव मिलने की सूचना मृतक की पत्नी ने दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें