फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 30 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव का मामला
विज्ञापन

धनघटा। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका की पहचान विद्या (20) पत्नी अमरजीत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि विद्या मूल रूप से सियर खुर्द गांव की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसने गांव के ही अमरजीत से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे। मृतका के पति अमरजीत ने पुलिस को बताया कि विद्या को दमा की बीमारी थी और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वहीं, परिवार की ही रीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। वहीं, फाेरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें