फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के खेमपिपरा मार्ग पर लालपुर टोले के पास सड़क के किनारे गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एक युवक का शव मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बेजौली के टोला बाजार निवासी सुनील (30) का शव खेमपिपरा मार्ग पर लालपुर टोले के पास सड़क किनारे गड्ढे में मिला। बताया गया कि सुनील की शादी 9 साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी अनन्या तीन साल की है। पिता अवधेश खेती करते है। सुनील मुंबई में पेंटिंग का काम करते थे। दीपावली त्योहार पर घर आये थे। इसके बाद यह घर पर ही रूक गए थे। बुधवार की शाम को यह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को गड्ढे में इनका शव मिला। घटना के बाद से घर वालो का रो- रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस टीम इस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें