महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी जंगल में शनिवार को चरवाहों ने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद युवक की पहचान बाबूलाल (45) निवासी पुरंदरपुर के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक जंगल से सटे गांव के कुछ लोग मवेशी चराने पकड़ी जंगल में गए थे। इसी बीच उन लोगों की नजर झाड़ी के पास एक युवक के शव पर पड़ी। फिर मवेशियों को लेकर आबादी की ओर लौटे और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहा थे।
सदर कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला से मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान हो चुकी है। घटना की जानकारी मृत युवक के परिजन को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद