फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में मिला नवविवाहिता का शव

Wed, 05 Feb 2025 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में बुधवार की शाम नवविवाहिता का शव कमरे में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला। शव को कब्जे में लेकर ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र की ग्राम प्रधान जमुहरा कला निवासी साधना की शादी दो वर्ष पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली निवासी मुकेश से हुई थी। बुधवार को सायं मुकेश के घर से साधना के मायके फोन किया गया कि साधना फाटक बंदकर के घर में है। वह फाटक नहीं खोल रही है। उसके मायके के लोग मझौली पहुंचे और सूचना पर कोल्हुई पुलिस भी पहुंची। सबके सामने घर का फाटक तोड़ा गया। फाटक टूटते ही लोग दंग रह गए। कमरे में साधना का शव मिला। गले में दुपट्टा लटका हुआ था। कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लिया गया है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें