फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Wed, 05 Feb 2025 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव सेमरहवा टोला चरइया में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर निवासी सरदार सतपाल सिंह की छावनी नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा में चरइया टोले के पास मकान है। गोरखपुर निवासी छावनी मैनेजर चैतू छावनी देखभाल करते हैं। बुधवार को छावनी स्थित घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और आग की लपटें पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें देख चैतू ने शोर मचाया जब तक ग्रामीण एकत्रित हुए तब आग पूरे छावनी में फैल गई।
ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किए, लेकिन आग की लपटों के आगे कुछ नहीं कर पाए। बताया गया कि आग बुझाते समय चैतू घायल हो गए। गांव से पहले रोहिन नदी के कारण फायर ब्रिगेड का दमकल नहीं पहुंच पाता है और गांव के लोगों को इमरजेंसी सेवा का लाभ नहीं मिल पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें