फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत के पास अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 07 Feb 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत के पास अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फोटो
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा-धनेई के सुकठिया पोखरे के दक्षिण तरफ मिली लाश, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा-धनेई निवासी अखिलानंद पांडेय (55) का शव सोमवार को सुकठिया पोखरे के दक्षिण तरफ खेत के पास मिला। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक के भाई व पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी सच्चिदानंद पांडेय के मुताबिक उनके छोटे भाई किसान अखिलानंद रविवार को शाम सात बजे घर से 15 हजार रुपये लेकर बाइक से निकले। देर रात तक घर न लौटने पर उनका फोन कई बार मिलाया गया मगर मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। सुबह तक घर न आने पर अन्य लोगों के साथ फिर उनकी खोज शुरू हुई तो सुकठिया पोखरे के दक्षिण तरफ खूबलाल के खेत व चकमार्ग के पास उसका शव मिला। शव को देखने से लग रहा था कि चेहरे व सिर पर किसी धारदार हथियार व ईंट से प्रहार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर शराब की बोतल पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, गठित की टीम
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को देखा तथा पर्दाफाश के लिए तीन टीम का गठन किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस को घटना स्थल से कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। खुलासे के लिए सदर कोतवाली व एसओजी टीम लगी है। इसके साथ ही दो अन्य टीमों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें