फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम के पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया/मिठौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पतरेंगवा में सोमवार की सुबह आम के बगीचे में पेड़ से लटका एक अधेड़ का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतक शंभू 55, बागापार थाना कोतवाली का निवासी है। वह अपनी बहन रीना व बहनोई महेश के साथ पतरेगवां में लगभग 15 वर्षों से रहता था। महेश शादीशुदा नहीं था, इस कारण अपनी बहन के पास रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजारा करता था।
ग्रामीणों के अनुसार, शंभू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। अभी एक माह पूर्व चेन्नई से कमाकर अपनी बहन के यहां लौटा था। वह शराब का आदी था। गांव के कुछ लोगों ने कोटही माता स्थान पर जाते समय जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखकर शोर मचाया और इसकी सूचना उसकी बहन और पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें