फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Fri, 19 Jul 2024 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोहवल निवासी श्यामू शर्मा की शादी कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जेई छपरा निवासी आरती शर्मा के साथ 13 माह पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था। दोपहर बाद करीब तीन बजे आरती ने डायल 112 को सूचना भी दी थी। पुलिस उसके घर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर वापस चली गई। देर रात आरती अपने कमरे में सोने चली गई।
शुक्रवार की सुबह आरती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। आरती के पिता हरेंद्र ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। आरती के परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी पति श्यामू, सास और ननद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार इसको लेकर पंचायत भी कराई जा चुकी थी। आरती का एक तीन माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें