फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 19 Oct 2024 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोमरा के नवलपुरवा टोले पर शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

डोमरा के नवलपुरवा टोला निवासी राजकुमार दिल्ली में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। शुक्रवार को मां प्रमिला खेत में घास लेने गई थी। देर शाम को वापस आई तो कमरे में उनकी पुत्री आराधना का शव लटकता मिला। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।
आराधना मां-बाप की बड़ी बेटी थी। उसके दो छोटे-छोटे भाई हैं। वह डोमरा के अकटहवा में स्थित एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को परिजनों की मदद से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें