फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अमृत सरोवर में उतराया मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। माधव नगर तुर्कहियां के अमृत सरोवर में शनिवार की दोपहर बाद एक वृद्धा का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माधव नगर तुर्कहियां के अमृत सरोवर में शनिवार की दोपहर बाद एक शव उतराया देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। किसी ने इसकी जानकारी ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माधव नगर तुर्कहियां निवासी रतनी देवी के रूप में हुई।
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गया। मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए रतनी देवी अमृत सरोवर की तरफ गई थीं। लौट कर वापस नहीं आई तो काफी खोज बीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शाम करीब 3 बजे अमृत सरोवर में शव उतराया देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, तब जाकर जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें