निचलौल। थाना क्षेत्र के झरवलिया गांव के पास गड्ढे में एक बुजुर्ग महिला का शव उतरता हुआ मिला। वहीं शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है।
कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को पानी से निकाल कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। महिला की पहचान एक शख्स की ओर से जड़वाती देवी (60) निवासी बंदी के रूप में की गई। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
गांव बंदी निवासी रामधारी भारती ने मौके पर पुलिस की पूछताछ में बताया कि मां जड़वाती देवी की काफी दिनों से मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। ऐसे में वह इधर -उधर घूमती रहती थी। संवाद