फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल में संदिग्ध हालात में मिला का युवक शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रेंगहिया पुल के पास रविवार को कुछ लोगों ने अचेत अवस्था में पड़े एक युवक को देखा। उसे आनन-फानन में लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक, रमेश (30) निवासी हरगांव के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। रमेश मजदूरी करता था और शराब पीने का आदि हो चुका था। रमेश नशा करने के बाद अक्सर घूमता-फिरता रहता था।
यही कारण है कि वह घर कर बहुत कम रहता था। रमेश की मौत के बाद पत्नी राधिका और पांच साल की बेटी उजाला का रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें