फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे के इंजेक्शन को नेपाल पहुंचा मालामाल हो रहे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नशीले एवं प्रतिबंधित दवाओं को नेपाल पहुंचकर तस्कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। सतर्कता के बावूजद सुरक्षा एजेंसियां इस प्रभावी रोक नहीं लगा पा रही हैं। कभी-कभार कैरियरों को पकड़कर जिम्मेदार अपनी पीठ तो थपथपा ले रहे हैं लेकिन नशे के सौदागर उनकी पकड़ से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक ढिलाई का ही नतीजा है कि धंधेबाजों ने भारत-नेपाल की सीमाओं से लगने वाले पगडंडी को अवैध धंधों को अंजाम देने का आसान जरिया बना लिया है। समय-समय पर हो रही बरामदगी भी इसकी पुष्टि करने को काफी है कि सीमाई इलाकों से इन दिनों नशीली दवाओं और इंजेक्शनों की खेप नेपाल पहुंचाई जा रही है। गत शुक्रवार की रात पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को इंजेक्शन के साथ हिरासत में लेकर जेल भी भेजा है। इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में भी जुटी हुई है।
तस्करी के दौरान पकड़ी जाने वाली नशीली दवाओं में डायजापाम इंजेक्शन करीब 11 रुपये व ब्रुफेन इंजेक्शन करीब 100 रुपये व एबॉट प्रोमेथाज़िन हाइड्रोक्लोराइड करीब 17 रुपये में धंधेबाज खरीदते हैं। इन्हीं दवाओं को नेपाल में ले जाकर धंधेबाज दोगुना से तीन गुना दाम पर बेचते हैं। सूत्रों के अनुसार, धंधेबाज बड़ी मात्रा में दवाएं खरीदते हैं। इससे उन्हें यह दवाएं और कम दरों पर मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें