फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के शौचालय में मिला युवक का शव

Sun, 09 Jun 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा के एक घर में शौचालय के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। रविवार की दोपहर किश्त का पैसा वसूली करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को घर के अंदर से आ रही दुर्गंध से पता चला कि घर के अंदर शव पड़ा है। कर्मचारियों ने अगल बगल के लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी और फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोटवा निवासी युवक अरमान (40) अपनी पत्नी और बेटी जूली (14) के साथ रहता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण अरमान का बड़ा बेटा रेहान (17) रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहता है। चार दिन पहले अरमान ने पत्नी और बेटी को उसके मायके कसया कुशीनगर भेज दिया था। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को जुमा के नमाज के वक्त अरमान को देखा गया था। उसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया था।
रविवार की दोपहर फाइनेंस कंपनी के कुछ कर्मचारी किश्त लेने उसके घर पहुंचे तो अंदर से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने अगल बगल के लोगों को सूचना दी और फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा की दरवाजा अंदर से बंद है। आरी ब्लेड से काटकर दरवाजा खोला गया। घर के अंदर शौचालय में शव पड़ा था। शव पूरी तरह से सड़ गया था, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


समूह से लोन लेने के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे प्रताड़ित
महराजगंज। कोटवा निवासी दिहाड़ी मजदूर अरमान गांव में चल रहे विभिन्न फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। लोन का पैसा किश्त में साप्ताहिक व मासिक जमा करना था। आर्थिक तंगी के कारण वह किश्त जमा नहीं कर पा रहा था। किश्त जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रोजाना उसके घर आते थे और उसे अपशब्द बोलकर धमकी देते थे। गांव के सेराजूल ने बताया कि चार दिन पहले ही वह किश्त का पैसा जमा करने की बात कहकर हमसे 3200 रुपये मांगकर ले गया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक फाइनेंस कंपनी कर्मी उसके घर से गैस सिलेंडर व चूल्हा उठा ले गया था। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की प्रताड़ना से वह काफी तंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें