फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरिहरपुर ताल में एक व्यक्ति का उतराता शव मिला

Fri, 09 Feb 2024 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। ग्राम सभा हरिहरपुर बड़े ताल में करीब 45 वर्षीय एक युवक का उतराता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में हरिहरपुर ग्राम सभा के बड़े ताल की ओर घूमने गए ग्रामीणों ने ताल में एक व्यक्ति का शव देखा तो शोर मचाया। वह काले रंग की जैकेट, हाफ लाल रंग का स्वेटर और धारदार सफेद रंग का लोवर पहने हुए था। सिर पर काले रंग की टोपी थी। सिर पर चोट के निशान थे। सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शव की शिनाख्त कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें