महराजगंज। घुघली थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पड़री खुर्द नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का रविवार की शाम को शव मिला। स्थानीय लोगों ने नहर में शव उतराया देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।