महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के भेतहा ग्राम पंचायत में मनरेगा से संबंधित निर्माण कार्यों को लेकर लापरवाही मिली है। जिस पर उपायुक्त श्रम रोजगार सख्त रुख अपनाया है और एपीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
पंचायत भवन निर्माण कार्य आईडी की स्वीकृति पर कार्य कराया गया और कुल 6,23,427 रुपये का भुगतान भी किया गया। लेकिन त्रुटिवश उक्त आईडी बंद हो जाने से शेष धनराशि का भुगतान अटक गया है। इस मामले में आईडी के बंद होने को गंभीर लापरवाही माना गया है। जिसमें एपीओ से जवाब-तलब किया गया है कि आखिरकार यह आईडी किसकी गलती से बंद हुई। उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण को वित्तीय अनियमितता बरती गई है। विभाग ने पत्र जारी कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।