फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रदर्शनी में बेटियों ने बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

Wed, 12 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सुरक्षित इंटरनेट दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने इंटरनेट सदुपयोग और साइबर क्राइम से बचने के उपाय चार्ट पेपर पर प्रदर्शनी लगाकर बताए। शिक्षकों ने भी सुरक्षित इंटरनेट सर्फिंग के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज धनेवा में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने पहुंचकर बेटियों का उत्साह बढ़ाया। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर में अनमोल यादव ने विद्यार्थियों को साइबर फ्राॅड से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट का उपयोग सृजन के लिए करें, विनाश के लिए नहीं।
राजकीय माध्यमिक स्कूलों में जागरूकता संबंधित कार्यक्रम हुए। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में बेटियों ने चार्ट पेपर पर बचाव के लिए जरूरी उपायों को उल्लेखित कर अपनी सोच को प्रदर्शित किया। इसमें सोशल प्लेटफाॅर्म पर निजी जानकारी न शेयर करने, आधार नंबर, फोटो आदि पोस्ट करने के बारे में जागरूकता संदेश दिया। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा की इन दिनों वित्तीय धोखाधड़ी सुनने व समाचारपत्र में पढ़ने को मिल रही है। लोग अनजान सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ जाते हैं। निवेश के नाम पर न के बराबर समय में रकम दो से ढाई गुनी करने का झूठा दावा किया जाता है, इसलिए सतर्कता जरूरी है। इस दौरान प्रधानाचार्य दमयन्ती यादव, सुलेखा त्रिपाठी, विनोद मोर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय सिंहपुर के कार्यक्रम में प्रिंसिपल अनमोल यादव ने कहा कि साइबर ठगी इसलिए बढ़ रही है क्योंकि पीड़ित इसे बताने से परहेज करते हैं, लेकिन जरूरी यह है कि साइबर फ्राॅड की त्वरित शिकायत की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर फ्री मिलने वाले वाई-फाई से बचना चाहिए। साइबर ठगी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें