फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेल महाकुम्भ में बेटियों ने बढ़ाया मान, मिला सम्मान

Sun, 09 Feb 2025 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रयागराज में चल रहे खेल महाकुंभ में जिले की दो बेटियों ने मान बढ़ाया है। दोनों ने सीनियर कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन कर गोरक्ष प्रांत की टीम को राष्ट्रीय स्तर का उप विजेता बना दिया। अर्चना व सुनैना प्रजापति के खेल प्रतिभा की तारीफ रविवार जिला स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा भारती कार्यक्रम में की गई, जिसके अतिथि जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्ता रहे।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के मेला सेक्टर 10 में किया गया। इसमें कबड्डी, खोखो, तीरंदाजी, कुश्ती जैसी प्रतियोगिता आयोजित हुई। शनिवार को राष्ट्रीय कबड्डी हरियाणा और गोरक्ष प्रांत के मध्य हुआ जिसमें प्रांत की टीम विजेता बनी। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद की दोनों बेटियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को आश्चर्य चकित किया और पुरस्कार भी हासिल किया।
अरुण कुमार प्रजापति, अरुण कुमार त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अभिषेक विश्वकर्मा, गोरख गुप्ता, विजय साहनी, अमरनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में दोनों बेटियों के प्रदर्शन को लाजवाब बताया और अन्य को सीख लेने की नसीहत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें