महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र एक गांव से अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटी ने अपने पिता को कमरे में बंद कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिस मामले में पुलिस ने बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किराए की मकान में रहते हैं। 23 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह अपने कमरे थे। इसी बीच बेटी शौच के बहाने कमरे से बाहर निकली। उसके बाद उनके कमरे में बाहर से ताला लगा दी। उसके बाद फरार हो गई।
इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल
मकान मालिक से फोन के जरिए संपर्क कर कुछ देर बाद कमरे की ताला खुलवाया। उसके बाद बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कहीं भी पता नहीं चल सका। इसी बीच कुछ लोगों से जानकारी मिली कि कुछ लोग बाइक से आए थे। उसके बाद उनके बेटी को लेकर फरार हो गए।
सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने कहा कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।