फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत दरहटा ग्राम सभा के टोला लालपुर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप रोज दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने गांव के साथी शंभू के साथ महराजगंज नगर के आजाद नगर वार्ड स्थित देवेंद्र पांडेय के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 10 बजे निर्माण कार्य के दौरान अचानक प्रदीप बिजली के करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक उन्हें बचाने का इंतजाम किया जाता, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें