परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मोतीपुर के एक घर में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मोतीपुर निवासी सोलहू साहनी की पत्नी शनिवार की शाम को खाना बनाने जा रही थी। उन्होंने गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने आग बुझाया, इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ।