ठूठीबारी। कोतवाली के समीप चालक व राहगीर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार की शाम बाईपास मोड़ पर एक चारपहियां वाहन द्वारा साइड लेने पर राहगीर से कहासुनी गाली गलौज हो गया था। इस पर फोरविलर से युवकों ने गाड़ी से उतर हाथापाई करने लगे। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि मारपीट मामले में विकास विश्वकर्मा निवासी हरकापुर थाना घुघली के गाड़ी का चालान किया गया है।